E-Paperधर्मलोकल न्यूज़
अग्रवाल चेतना समिति द्वारा तुलसी माता का पूजन कार्यक्रम आयोजित
अग्रसेन वाचनालय पार्क

श्रीगंगानगर। अग्रवाल चेतना समिति द्वारा अग्रसेन वाटिका स्थित अग्रसेन वाचनालय पार्क में तुलसी माता का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों व सदस्यों सहित मोहल्लेवासी तथा गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी माता के पूजन से किया गया। कार्यक्रम के दौरान तुलसी माता से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा तुलसी माता की स्तुति में भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष हेमंत नागौरी ने आभार व्यक्त किया।




