E-Paperलोकल न्यूज़

रसद विभाग ने पांच उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

श्रीगंगानगर, 26 दिसम्बर।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिला रसद विभाग श्रीगंगानगर द्वारा जिले में नवसृजित पांच उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से सशुल्क आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश के अंतर्गत प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए मांगे गए हैं।जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग ने बताया कि श्रीगंगानगर तहसील में शहरी वार्ड नम्बर 14 पुराना (रिक्त) के लिए एक महिला आरक्षित दुकान, शहरी वार्ड नम्बर 2 नया व पुराना (नवसृजित) में एक अनारक्षित दुकान तथा 8 एचएच (रिक्त) के लिए एक महिला आरक्षित दुकान आवंटित की जानी है। इसी प्रकार सादुलशहर तहसील के वार्ड नम्बर 1 (रिक्त) में एक अनारक्षित दुकान तथा तहसील करणपुर के 15 ओ (रिक्त) क्षेत्र में एक महिला आरक्षित उचित मूल्य दुकान का आवंटन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र 29 दिसम्बर 2025 से कार्यालय समय में जिला रसद अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर श्रीगंगानगर से (राजकीय अवकाश को छोड़कर) 100 रुपये के भारतीय पोस्टल ऑर्डर के साथ प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 16 जनवरी 2026 को सायं 6 बजे तक कार्यालय समय में जमा करवाए जा सकेंगे।

आवेदन करने वाले व्यक्ति अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कोई प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। आवेदन के साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आरक्षण वर्ग का प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

जिला रसद अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!