लोकल न्यूज़

विधायक और सीईओ ने साइकिल चलाकर दिया स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

-रन फ़ॉर विकसित राजस्थान में दिखा आमजन का उत्साह

श्रीगंगानगर, 22 दिसम्बर। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘ की श्रृंखला में रन फॉर विकसित राजस्थान में आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अतिथियों ने रविवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रन फ़ॉर विकसित राजस्थान को सुखाड़िया सर्किल से रवाना किया। मौके पर श्रीगंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी और जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर बेनीवाल ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

इससे पूर्व श्रीगंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। विधायक श्री बिहाणी ने वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘ की श्रृंखला में आयोजित रन फ़ॉर विकसित राजस्थान को खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बताया। श्री विक्रम ज्याणी ने समस्त प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि रन फ़ॉर विकसित राजस्थान में साइकिल के साथ भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रन फ़ॉर विकसित राजस्थान सुखाड़िया सर्किल से रवाना होकर मीरा चौक से होते हुए चहल चौक पहुंची। विधायक श्री बिहाणी और सीईओ श्री बेनीवाल साइकिल चलाते हुए रैली में शामिल हुए। रन फ़ॉर विकसित राजस्थान के पुरूष वर्ग में सोनू पहले, रोहित चौधरी दूसरे, शीशपाल गोदारा तीसरे, महिला वर्ग में दीपिका पहले, रचना दूसरे और रजनी तीसरे स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एसडीएम गंगानगर श्री नयन गौतम, श्री रघुवीर शर्मा, श्री गिरजेशकांत शर्मा, डॉ. अजय सिंगला, डॉ. सुखपाल सिंह बराड़, श्री राकेश दुलार, श्री रविन्द्र यादव, श्री मंगत सेतिया, श्री प्रदीप धेरड़, श्री आशुतोष गुप्ता, श्री महेश पेड़ीवाल, श्री सुरजाराम सिहाग, श्री विजय कुमार, श्री हरीश मित्तल, श्री विजय शर्मा, श्री गुरदीप चावला,विभिन्न खेलों के कोच, खिलाड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।

naresh garg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!