E-Paperhttps://rdnews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending
पार्थिव देह का दान किया

श्रीगंगानगर। शिक्षिका 78 वर्षीय वीना कन्सल के निधन के बाद उनके सुपुत्र डॉ हरीश कन्सल व पुत्रवधु डॉ अंजू कन्सल ने अपनी माँ की पार्थिव देह टांटिया मेडिकल कॉलेज श्रीगंगानगर के सौंप दी। इस कार्य में टांटिया यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ प्रवीण शर्मा व लखविंदर सिंह का सहयोग रहा।

बताते हैं कि वीना कन्सल ने अंतिम समय में अपने पुत्र से मृत्यु उपरांत पार्थिव देह मेडिकल विद्यार्थियों की शिक्षण कार्य के लिए दान देने को कहा था। उन्होंने 1 दिसंबर 2025 को पार्थिव शरीर के दान का संकल्प पत्र भी भरा था |

निर्मल जैन ने बताया श्रीकि पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज को सौंपने के समय रेणु गुप्ता, अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता ,अनिल टांटिया एडवोकेट कुलदीप गार्गी ,गौरव गुप्ता ,शिवदयाल गुप्ता, सुरेन्द्र गर्ग आदि ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।



