राजस्थानलोकल न्यूज़

धोलीपाल में गौशाला को खाली न कराने की मांग को लेकर विशाल महापंचायत आयोजित

 धोलीपाल में कथित रूप से सरकारी भूमि पर बनी गौ रक्षा दल की गौशाला को खाली कराने की मांग को लेकर आज एक विशाल महापंचायत आयोजित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महापंचायत में धोलीपाल के स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे गौ माता के स्थल को खाली कराने की मांग कर रहे हैं और गौशाला को यथावत रखने की अपील कर रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि गौ माता की सुरक्षा, देखभाल और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। कुछ वक्ताओं ने आशंका व्यक्त की कि पूरे घटनाक्रम के पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं।

हालांकि, आयोजकों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाएंगे। महापंचायत में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तथा प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!