धर्म
Trending
क्रिसमस डे पर बच्चों को सांता क्लोस बनाने का दबाव बनाया तो स्कूल पर होगी कार्रवाई
क्रिसमस डे
g
श्री गंगानगर जिले में शिक्षा विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा श्रीगंगानगर ने सोमवार को जिले के समस्त प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के नाम आदेश जारी करते हुए बताया है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस डे है यदि किसी स्कूल में क्रिसमस डे पर बच्चों को सांता क्लाज बनाने के लिए अभिभावकों पर दबाव की सूचना मिलती है तो उक्त स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से की गई शिकायत पर क्रिसमस डे पर बच्चों को सांता क्लोस बनाने का दबाव न डालने के लिए प्राइवेट स्कूलों को आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह अटवाल व उनके शिष्ट मंडल ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा श्रीगंगानगर को ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया था कि श्रीगंगानगर जिले के निजी स्कूल 25 दिसंबर को क्रिसमस दिवस पर अभिभावकों पर दबाव बनाते हैं कि अपने बच्चों को सांता क्लाज की ड्रेस पहनकर भेजे। श्रीगंगानगर जिला इसाई बहुत क्षेत्र नहीं है। जिसके बाद भी निजी स्कूलों द्वारा दबाबा बनाकर संता क्लाज बनने के लिए कहा जाता है।



